पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामाजिक लेखा समिति में एक तिहाई महिलाएं होंगी

सामाजिक लेखा समिति में एक-तिहाई महिलाएं होंगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्ट्रेटमें मनरेगा के सोशल ऑडिट को लेकर आयोजित प्रशिक्षण का उद््घाटन मंगलवार को एनईपी निदेशक रामलखन गुप्ता ने किया। उन्होंने मनरेगा के सोशल ऑडिट के संपादन और ऑडिट की तिथि निर्धारण कैलेंडर के प्रकाशन पर बल दिया।

गुप्ता ने कहा कि ऑडिट के लिए ग्राम सभाओं को निर्देश दे दिया गया है। ग्राम सभा द्वारा वैसे श्रमिकों के बीच से चयन करना है, जिन्होंने मनरेगा में काम किया है। वहीं सामाजिक लेखा परीक्षा समिति के सदस्यों में एक-तिहाई महिलाओं को शामिल करना है। मनरेगा नोडल पदाधिकारी बलराम ने कहा कि अच्छी योजनाओं की प्रगति के लिए पुरानी योजनाओं की मॉनिटरिंग साथ-साथ होनी चाहिए। मौके पर मनरेगा लोकपाल लक्ष्मीकांत, शिवनंदन, प्रशांत कुमार, बीडीओ, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता, रोजगार सेवक आदि उपस्थित थे। मंच संचालन मीनाक्षी शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन परियोजना पदाधिकारी ऋतुराज ने किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद््घाटन करते रामलखन गुप्ता अन्य।