पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑटो किराए में कमी के नाम पर खानापूर्ति

ऑटो किराए में कमी के नाम पर खानापूर्ति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडप्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ ने मंगलवार को ऑटो का किराया कम करते हुए रेट चार्ज जारी कर दिया। ऑटो के किराए में एक से दो रुपए की कमी का दावा किया गया है। लेकिन, सच्चाई यह है कि किराए में कमी के नाम पर खानापूर्ति हुई है।

शहर के अंदर 10 किलोमीटर की परिधि में चल रहे ऑटो के किराए में कोई कमी नहीं की गई है। 44 पड़ाव से खुलने और पहुंचने वाले ऑटो के किराए में कमी की घोषणा महासंघ ने की है। इसमें कचहरी से हटिया दसमाइल, सिंह मोड़, शतरंजी से कांटाटोली, हटिया से कांटा टोली, दस माइल से सुजाता चौक, शतरंजी से सुजाता चौक, रामपुर से कचहरी, रामपुर से बरागांवा, बरागांवा से कचहरी, लोवाडीह से कचहरी, रामपुर से मिशन चौक, सिदरौल से मिशन चौक तक के ऑटो किराए में मात्र एक रुपए की कमी की गई है।

{कचहरी से पिस्कामोड़।

{ रातू रोड से कचहरी, लालपुर, कांटाटोली चौक।

{ रातू रोड से किशोरगंज, हरमू चौक।

{ रातू रोड से धुर्वा, बिरसा चौक।

{ कचहरी से आईटीआई बस स्टैंड और पंडरा।

{ जाकिर हुसैन पार्क से कांके रोड

{ जेल चौक से बरियातू, बूटी मोड़।