पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनमाना रॉयल्टी वसूल रही है बालू घाटों को लीज पर लेने वाली कंपनी

मनमाना रॉयल्टी वसूल रही है बालू घाटों को लीज पर लेने वाली कंपनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| खुफियाविभाग ने उपायुक्त और एसएसपी को पत्र लिखकर विभिन्न बालू घाटों को लीज पर लेने वाली कंपनी द्वारा मनमाने ढंग से रॉयल्टी वसूले जाने की जानकारी दी है। ट्रक, ट्रैक्टर मालिकों के अनुसार सभी जगहों पर बालू की रॉयल्टी बंद होने के बाद भी पिठौरिया में जबरन रॉयल्टी ली जा रही है। दामोदर नदी से बालू उठाकर पिठौरिया में कांची नदी के नाम से चालान रसीद काट कर प्रति ट्रक 960 रुपए प्रति ट्रैक्टर 450 रुपए लिए जा रहे हैं। वाहन मालिकों का कहना है कि जब बालू का उठाव दामोदर नदी से किया जा रहा है, तो चालान रसीद भी वहीं से मिलनी चाहिए। मालिकों ने कहा है कि इस पर निर्णय होने के बाद ही बालू का उठाव करेंगे।