पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्रमुग्ध कर रहा है राजभवन उद्यान

मंत्रमुग्ध कर रहा है राजभवन उद्यान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजभवनउद्यान की मनोरम छटा देखने के लिए लोगों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में लोग उद्यान को देखने पहुंचे। राजभवन उद्यान में इस बार ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है, यहां लगे फूल और पौधे राजधानीवासियों को आकर्षित कर रहे हैं। लोग यहां घंटों बिता रहे हैं। साथ ही अपने कैमरे से उद्यान के मनमोहक दृश्य को भी कैद कर रहे हैं। मंगलवार को यहां परिवार के साथ दिनभर लोगों का आना जारी रहा, तो दूसरी ओर लोगों ने फूलों की क्यारियों में घूमकर नर्सरी के गुर भी सीखे।

बच्चोंने किया एंजॉय

राजभवनमें बने अलग-अलग उद्यान को देखने के लिए बच्चे काफी उत्सुक दिखे। हमेशा की तरह ही म्यूजिकल फाउंटेन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गार्डेन सुपरिटेंडेंट अब्दुस सलाम ने बताया कि लोग फूलों के साथ-साथ औषधीय पेड़ों में भी रुचि दिखा रहे हैं। वहीं साइंस की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स भी इन पेड़ों की तस्वीर लेने के साथ इनसे संबंधित जानकारियां जुटा रहे हैं।

राजभवन में बने अलग-अलग उद्यान को देखने के लिए बच्चे काफी उत्सुक दिखे। हमेशा की तरह ही म्यूजिकल फाउंटेन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

राजभवन का नजारा बदला-बदला दिख रहा है। इसका गार्डेन हर दिन गुलजार है। लोग एक से बढ़कर एक फूलों की प्रजातियां निहारने पहुंच रहे हैं। राजभवन की भव्यता पर राजधानीवासी इतने मुग्ध हुए हैं कि गार्डन से बाहर जाने का उनका मन ही नहीं हो रहा।