- Hindi News
- व्यापार संघ के स्थापना दिवस पर 45 लोगों ने किया रक्तदान
व्यापार संघ के स्थापना दिवस पर 45 लोगों ने किया रक्तदान
कोकरव्यापार संघ का 24वां स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया गया। इस मौके पर निरामया अस्पताल, कोकर में दिन के एक बजे से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में कोकर व्यापार संघ के 45 सदस्यों ने रक्तदान महादान के तहत रक्तदान किया। शिविर में झारखंड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी, रांची और रिम्स के चिकित्सक ने सहयोग किया।
मौके पर संघ के संस्थापक स्वर्गीय अशोक विजयवर्गीय को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्य अतिथि ने उनकी धर्मप|ी अलका विजयवर्गीय को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि कोकर व्यापार संघ 24 वर्षों से लगातार भव्यता की ओर अग्रसर है। विधायक डॉ. जीतू चरण राम ने कहा कि रक्तदान कर सदस्यों ने समाज के लिए महत्वपूर्ण दायित्व निभाया है। कोकर मंडल भाजपा के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि यह क्षण कभी भूलने लायक नहीं है। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र प्रसाद और धन्यवाद ज्ञापन सुभाष अग्रवाल ने किया।
शाम चार बजे निरामया अस्पताल में सदस्य निर्देशिका का विमोचन कांके विधायक जीतू चरण राम, चैंबर अध्यक्ष रतन मोदी, सचिव पवन शर्मा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, रतन अग्रवाल, निर्देशिका के संयोजक विपिन कुमार वर्मा, संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश भल्ला, सचिव तुषार विजयवर्गीय ने संयुक्त रूप से किया। भल्ला ने कहा कि रक्तदान और सदस्य निर्देशिका जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कोकर व्यापार संघ के इतिहास में संघर्ष काल के रूप में अंकित किया जाएगा। मौके पर गोपाल अग्रवाल, आलोक अग्रवाल आिद मौजूद थे।
व्यापार संघ के स्थापना दिवस पर सदस्य निर्देशिका का लोकार्पण करते अतिथि।
एड्स कंट्रोल सोसाइटी और रिम्स के चिकित्सकों ने रक्तदान में किया सहयोग।