पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बसों का किराया घटाने के लिए मंच करेगा आंदोलन

बसों का किराया घटाने के लिए मंच करेगा आंदोलन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | झारखंडअभिभावक महासंघ ने प्रदेश में चल रहे निजी स्कूल बसों और अन्य वाहनों का किराया अविलंब घटाने की मांग सरकार से की है। संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि नौ माह में पेट्रोल एवं डीजल की दर में लगभग 25 प्रतिशत कमी आई है, लेकिन किराया नहीं घटा है। उन्होंने कहा है कि 48 घंटे के बाद महासंघ के सदस्य सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे और इसकी तैयारी को लेकर 12 फरवरी को महासंघ की बैठक होगी।