पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेट्रोल पंप लुटेरों पर इनाम

पेट्रोल पंप लुटेरों पर इनाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| रांचीशहर के पेट्रोल पंपों पर हुई लूटपाट को अंजाम देनेवाला अपराधी राजू गोप के बारे में सूचना देने या उसे पकड़ने वालों को पुलिस इनाम देगी। इसके अलावा राजू के दो अन्य सहयोगियों मीठू सिंह उर्फ बिनोद सिंह और तुलसी दास भेंगरा उर्फ संतोष (खूंटी के तपकरा) के खिलाफ भी पुलिस ने इनाम घोषित किया है। राजू और मीठू तुपुदाना के हजाम गांव के हैं। पुलिस ने कहा है कि तीनों अपराधियों को पकड़ने में सहयोग करने वाले या सूचना देने वाले को प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा। फरार अपराधियों का फोटो भी बुधवार को चिपकाया जाएगा।

इनके बारे में एसएसपी 9431706136 सिटी एसपी के मोबाइल 9431706137 पर सूचना दी जा सकती है।