- Hindi News
- डिस्टलरी के सौंदर्यीकरण का डिजायन निगम के हवाले
डिस्टलरी के सौंदर्यीकरण का डिजायन निगम के हवाले
डिस्टलरी तालाब का कायाकल्प दो करोड़ रुपए की लागत से होगा। 13 वें वित्त आयोग से निगम को दो करोड़ रुपए पूर्व में ही मिल गया है। उक्त राशि के अंदर ही तालाब की सफाई से लेकर सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा।
डिस्टलरी पुल
चेक
डैम
सीढ़ी
पाथ वे
फूड प्लाजा
चारों ओर हरियाली के बीच होगा तालाब
डिस्टलरीतालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर जो डिजायन तैयार किया गया है उसके अनुसार सौंदर्यीकरण होता है तो डिस्टलरी की छवि बदल जाएगी। तालाब एरिया को 120 फीट से 150 फीट रखा जाएगा। इसके बीच में तालाब होगा और चारों ओर पेड़-पौधे। किनारे में सीढ़ी बनाई जाएगी। तालाब से डिस्टलरी पुल के बाद लगभग 500 फीट की नाली बनाई जाएगी, घरों से निकलने वाला पानी नाली के माध्यम से होते हुए स्वर्णरेखा की ओर चला जाएगा। डिस्टलरी पुल के नीचे बना चेक डैम को झरना का रूप दिया जाएगा। तालाब के किनारे लोगों के घूमने के लिए फुटपाथ, पार्किंग और फूड कोर्ट भी बनना है।
वाहन पार्किंग