- Hindi News
- बीएड कॉलेजों को एफिलिएशन के लिए आज मिलेगा निर्देश
बीएड कॉलेजों को एफिलिएशन के लिए आज मिलेगा निर्देश
रांची| रांचीयूनिवर्सिटी मुख्यालय में बुधवार को वीसी डॉ. रजीउद्दीन की अध्यक्षता में निजी बीएड कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक दिन के 3.30 बजे से होगी। इसमें बैच 2015-17 के एफिलिएशन के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने बीएड कॉलेजों के एफिलिएशन के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी है। इसके तहत विश्वविद्यालय द्वारा सरकार को एफिलिएशन प्रस्ताव भेजने की अंतिम तिथि 10 मार्च है। गौरतलब है कि पिछले साल विलंब से बीएड कॉलेज का एफिलिएशन प्रस्ताव आरयू ने एचआरडी में भेजा था। इस कारण अभी तक मान्यता लंबित है। जबकि बीएड कॉलेजों ने समय पर संबंधित कागजात जमा करा दिए थे।