कुड़ू में सड़क हादसा 5 की मौत, 11 घायल
कुड़ू-चंदवामुख्य पथ पर बस स्टैंड के पास मंगलवार की रात करीब नाै बजे सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में चार वर्षीय बच्चा, दो महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, एक बच्चे की मौत रिम्स में हो गई।
जानकारी के अनुसार, चंदवा के रहने वाले 23 लोग टाटा मैजिक वाहन से रांची जिले के रातू प्रखंड आए थे। यहां काठीटांड़ चौक में राजेश उरांव के घर शादी के छेका समारोह में भाग लेने के बाद चंदवा लौट रहे थे। रास्ते में कुड़ू बस स्टैंड के निकट स्टूडेंट कोचिंग सेंटर के सामने टाटा मैजिक की सीधी टक्कर बॉक्साइट लदे ट्रक से हो गई। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे में घायल हुए 12 लोगों को पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से देर रात रिम्स लाया। इनका इलाज न्यूरो सर्जरी विभाग में चल रहा है।
रिम्स में इलाज के लिए लाया गया घायल बच्चा महिला।