सीवरेज जोन वन का टेंडर रद्द
रांची | नगरविकास विभाग ने सीवरेज-ड्रेनेज प्रोजेक्ट जोन वन का टेंडर रद्द कर दिया है। नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह ने नगर निगम को फिर से टेंडर निकालने के लिए पत्र भेजा है। मालूम हो कि सीवरेज-ड्रेनेज प्रोजेक्ट के जोन वन का टेंडर दो माह पूर्व ही किया गया था। नगर निगम ने टेंडर फाइनल करते एसएसजी इंफ्राटेक कंपनी का चयन किया था। उक्त कंपनी ने 298 करोड़ रुपए कोट किया था।
इसलिएरद्द हुआ टेंडर :जब नगर विकास विभाग को फाइल भेजी गई, तब चीफ इंजीनियर ने टेंडर के टेक्नीकल बिड पर सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि कंपनी तकनीकी रूप से सक्षम नहीं है। नगर विकास मंत्री ने चीफ इंजीनियर की इस गड़बड़ी को पकड़ लिया था, इस कारण एक माह तक टेंडर की फाइल विभाग में पड़ी रही। पिछले सप्ताह मुख्य सचिव ने इस मामले की समीक्षा की, इसके बाद टेंडर रद्द करने का निर्देश दे दिया।