- Hindi News
- रघुवर दास ने कहा पार्टी करेगी समीक्षा, हेमंत ने कहा डिक्टेटरशिप की वजह से भाजपा हारी : हेमंत
रघुवर दास ने कहा पार्टी करेगी समीक्षा, हेमंत ने कहा डिक्टेटरशिप की वजह से भाजपा हारी : हेमंत
दिल्लीविधानसभा चुनाव में आप की ऐतिहासिक जीत और भाजपा की अप्रत्याशित हार के बहाने राज्य में विपक्षी नेताओं ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। वहीं भाजपा नेताओं ने अपने प्रतििक्रया में कहा है कि केवल चुनाव हारे हैं, मैदान नहीं।
प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने कहा है कि नरेंद्र मोदी की डिक्टेटरशिप की वजह से चुनाव में भाजपा की हार हुई। दिल्ली के मतदाताओं ने भाजपा के पुराने नेताओं के अपमान का बदला ले लिया।
जदयू मीडिया प्रभारी जफर कमाल ने कहा कि यह अच्छी शुरुआत है। जनता ने मोदी को नकार दिया है। दिल्ली चुनाव में जदयू ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया था। जिसका जनता ने अच्छे ढंग से सम्मान किया है।
राजद ने दिल्ली विस चुनाव परिणाम का स्वागत किया है। प्रदेश प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि जनता ने दिखा दिया कि वह मोदी के काम से खुश नहीं है। भाजपा को इस परिणाम से सबक लेकर विकास के लिए काम शुरू कर देना चाहिए।
रांची : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि हम दिल्ली में चुनाव हारे हैं, मैदान नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने वैचारिक अधिष्ठान के साथ जन मुद्दों को लेकर तथा समस्याओं के समाधान के लिए पहले की तरह कृतसंकल्प है।
झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी डमरू वाले जादूगर हैं। आठ माह में एक काम भी ऐसा नहीं किया, जिसे जनता उन्हें याद करे। डमरू बजा कर भीड़ जुटाने का काम और बड़ी-बड़ी बातों से देश नहीं चलता है। दिल्ली की हार को मोदी सरकार की हार की तरह देखा जाएगा।
भाकपा माले के राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद ने कहा कि दिल्ली की जनता ने कॉरपोरेट परस्त, सांप्रदायिक शक्ति भाजपा को पराजित किया है।
सपा प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता को जो सब्जबाग दिखाया था, उसका मुंहतोड़ जवाब जनता ने दे दिया है। दिल्ली की जनता ने भाजपा को विपक्ष के लायक भी नहीं छोड़कर अच्छा काम किया है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम को मोदी सरकार के इतिश्री का श्रीगणेश बताया है। दिल्ली में लड़ाई मोदी बनाम केजरीवाल की थी।
अाप के बहाने विपक्ष ने साधा निशाना