आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
आमआदमी पार्टी की दिल्ली विधानसभा चुनाव में हुई शानदार जीत पर रांची में भी पार्टी के कार्यकर्ताओं जश्न मनाया। मंगलवार को दिन के 2.30 बजे कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से विजय जुलूस निकाला, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचा। विजय जुलूस में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी का गठन भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए किया गया है।
दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय पार्टियों का सुपड़ा साफ कर दिया है। इस चुनाव परिणाम को आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य बसंत हेतमसरिया ने भारतीय राजनीति का महत्वपूर्ण मोड़ बताया है। उनका कहना है कि यह आम आदमी की और साफ-सुथरी राजनीति की जीत है। भ्रष्ट व्यवस्था के खत्म होने की उम्मीद की जीत है। विजय जुलूस में पार्टी के अजय चौधरी, डॉ. एके सिंह, सूबेदार एसएन सिंह, बद्री लाल, संतोष महतो, अमानुल्लाह अमन, एसवी लाल, प्रभात शर्मा, एसके सिंह, दीपक गुप्ता, बीके सिंह मुंडा, आनंद पाल, सुलेमान लकड़ा, सुरेंद्र ठाकुर, मो. सुहेल अहमद, निरंजन महतो, गीता विश्वास, अक्षर उरांव, रेणुका तिवारी, निभा सिन्हा, जगेश्वर लोहार आदि शामिल थे।