पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घोषित पते पर रहें राज्य के अफसर : सीएस

घोषित पते पर रहें राज्य के अफसर : सीएस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीरघुवर दास के निर्देश पर मुख्य सचिव राजीव गौबा ने सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि प्रखंड, अनुमंडल जिला स्थित कार्यालयों में पदस्थापित अधिकारी कर्मचारी मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करें।

उनका मुख्यालय स्थित आवासीय पता प्राप्त कर जिला स्तरीय वेबसाइट पर अपलोड करें। ऐसा नहीं करने पर वे जवाबदेह होंगे। मुख्य सचिव ने सभी उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों से कनीय अधिकारियों के घोषित पते पर औचक निरीक्षण करने का भी आदेश दिया है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे वहां निवास कर रहे हैं। मुख्य सचिव ने कहा है कि अक्सर देखा जा रहा है कि क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण जो प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर पर पदस्थापित हैं, वे मुख्यालय में नहीं रहते। इसके कारण कार्यालय की निरंतरता, प्रशासनिक कार्य संस्कृति तथा पर्यवेक्षण पर कुप्रभाव पड़ता है। इसके अलावा उपायुक्तों को जिला स्तरीय कार्यालयों को साफ-सुथरा एवं स्वच्छ रखने का भी निर्देश दिया है।