- Hindi News
- बालू घाटों की व्यवस्था पर मुखिया के साथ बैठक
बालू घाटों की व्यवस्था पर मुखिया के साथ बैठक
रांची| जिलाखनन पदाधिकारी विभूति कुमार ने बालू घाटों की व्यवस्था को लेकर जिले के कई पंचायतों के मुखिया के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बालू परिवहन रसीद पर पंचायत का नाम, नदी का नाम, बालू घाट का नाम, चालक का नाम, वाहन संख्या, मात्रा, बालू की आपूर्ति जहां होगा, किस मार्ग से जाएगा इत्यादि जानकारी देनी होगी। यह भी कहा कि सरकार द्वारा तय रेट के आधार ही बालू की लोडिंग बिके। कहा कि वे जल्द बिकनेवाले बालू के रेट का जायजा लेंगे।