पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रांची| एकलाख लोगों ने रविवार को राजभवन उद्यान का दीदार

रांची| एकलाख लोगों ने रविवार को राजभवन उद्यान का दीदार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| एकलाख लोगों ने रविवार को राजभवन उद्यान का दीदार किया। रविवार को छुट्टी होने के कारण शहर और आसपास के लोग परिवार के साथ राजभवन पहुंचे थे। उद्यान की खूबसूरती को घंटों निहारते हुए लोगों ने अपनी आंखें तृप्त की। वे फोटो भी खींचवाते दिखे, ताकि इस यादगार पल को हमेशा के लिए कैद कर लें। सबसे ज्यादा भीड़ युवाओं की रही। युवतियों को फूलों के बीच सेल्फी लेते देखा गया। वाटर म्यूजिकल फाउंटेन के पास भी खूब भीड़ रही। संगीत की धुन पर पानी की थिरकन देख लोग आनंदित थे। वहीं भीड़ को काबू करने के लिए ट्रैफिक पुलिस समेत राजभवन के सुरक्षाकर्मियों को मशक्कत करते देखा गया।