पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह स्टैंड की बंदोबस्ती रद्द, वापस होगी रािश

छह स्टैंड की बंदोबस्ती रद्द, वापस होगी रािश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम ने छह वाहन पड़ावों की बंदोबस्ती रद्द कर दी है। निगम ने नगर विकास विभाग के पत्र के आलोक में यह कार्रवाई की है। साथ ही ठेकेदार को पैसा वापस करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। रद्द किए गए पड़ावों के एवज में ठेकेदारों को लगभग छह लाख रुपए वापस किए जाएंगे।

दरअसल, निगम की ओर से मार्च तक के लिए वाहन पड़ाव की बंदोबस्ती की जाती है। लेकिन फरवरी में ही बंदोबस्ती रद्द किए जाने के कारण दो माह का पैसा निगम को वापस करना होगा। ट्रैफिक एसपी ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए छह वाहन पड़ावों को रद्द करने की अनुशंसा की थी। वाहन पड़ाव नहीं रहने से उन स्थानों पर जाम से मुक्ति मिलेगी।

{ रातू रोड हनुमान मंदिर के पीछे का ऑटो स्टैंड

{ रामगढ़ ट्रैकर स्टैंड के सामने का टेंपो स्टैंड

{ रजिस्ट्री ऑफिस स्कूटर पड़ाव

{ चर्च कांप्लेक्स के सामने पड़ाव

{ रोस्पा टावर के सामने पड़ाव

{ ग्लेसिया मॉल के सामने पड़ाव