सुविधा- आजसे शुरू होगा एयरोब्रिज
रांची | बिरसामुंडा एयरपोर्ट का एयरोब्रिज सोमवार से शुरू होगा। दिल्ली से रांची आनेवाले पहले विमान इंडिगो के यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी। यात्री विमान से सीधे एयरोब्रिज के माध्यम से टर्मिनल के बाहर निकल जाएंगे। एयरपोर्ट डायरेक्टर आरके राजू ने बताया कि दो एयरोब्रिज बनाए गए हैं। एक बार में दो विमान में ब्रिज लगेगा।