- Hindi News
- 24 घंटे के बाद भी लुटेरे पुलिस की गिरफ्त से बाहर
24 घंटे के बाद भी लुटेरे पुलिस की गिरफ्त से बाहर
शनिवाररात शहर के तीन पेट्रोल पंपों में हुए लूटकांड के बाद साउथ छोटानागपुर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने सोमवार को रांची जिले के सभी पेट्रोल पंपों को बंद करने की घोषणा की है। हरमू में एसोसिएशन की रविवार को राजहंस मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। राजहंस मिश्रा ने कहा कि सुबह छह से शाम छह बजे तक रांची के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। एसोसिएशन के सचिव नीरज भट्टाचार्य ने कहा कि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। बैठक में एसोसिएशन के उपेंद्र मिश्रा, विनोद रंजन, सुरेंद्र राय, राकेश प्रसाद समेत 40 पेट्रोल पंप के डीलर मौजूद थे।
हरमू में एसोसिएशन की हुई बैठक में शामिल डीलर।