पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रांची रेलवे स्टेशन के पास बेपटरी होने से बची ट्रेन

रांची रेलवे स्टेशन के पास बेपटरी होने से बची ट्रेन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांकुड़ा पैसेंजर ट्रेन में लगभग 600 यात्री थे सवार

सिटीरिपोर्टर | रांची

बांकुड़ापैसेंजर ट्रेन रविवार को रांची स्टेशन के पास बेपटरी होने से बच गई। जब ट्रेन रांची स्टेशन से खुली थी, उस समय ट्रेन में करीब 600 यात्री सवार थे। ट्रेन रांची से बांकुड़ा (बंगाल) जा रही थी। रांची रेलवे स्टेशन से दिन के 3.33 में ट्रेन खुली और नामकुम की ओर बढ़ रही थी। इस बीच प्लेटफॉर्म नंबर चार को छोड़ मेन लाइन से जुड़ने जा रही थी। तभी ट्रेन ड्राइवर ने देखा कि मेन लाइन को जोड़ने वाला क्रॉस ओवर प्वाइंट मेन लाइन से हटा है। ड्राइवर ने यह देख इमरजेंसी ब्रेक लगा दी।

^बांकुड़ा पैसेंजर दुर्घटनाग्रस्त से बची है, इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो काफी गंभीर मामला है। इसके बारे में पूछताछ की जाएगी। ये पूरा तकनीकी मामला है। जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे। नीरजकुमार, सीनियर डीसीएम, रांची

^हमलोग ट्रेन जाने के इंतजार में थे। काफी देर ट्रेन रुकी रही तो पटरी पर जाकर देखा तो दंग रह गया। अगर ट्रेन आगे बढ़ती तो वह बेपटरी हो सकती थी। जीतेंद्रकुमार, प्रत्यक्षदर्शी

^सिग्नल फेल कर गया था। इसी वजह से क्रॉस ओवर प्वाइंट नहीं लग पाया। हालांकि इसमें सिग्नल प्रोब्लम था। विजयकुमार गुप्ता, स्टेशन मास्टर, रांची स्टेशन

^ट्रैक मेन लाइन से नहीं जुड़ा था। स्टेशन से ट्रेन खोल दी गई। आनन-फानन में ट्रेन को रोका गया। 30 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। गुडडू,प्रत्यक्षदर्शी

स्टेशन पर पैनल की व्यवस्था नहीं

राजधानीके रांची स्टेशन पर पैनल की व्यवस्था नहीं है। जबकि छोटे-छोटे स्टेशनों पर भी पैनल की व्यवस्था है। स्टेशन मास्टर या केबिन मास्टर के कार्यालय में कंप्यूटराइज्ड सिस्टम होता है। इसके जरिये स्टेशन मास्टर या केबिन मास्टर पूरे ट्रैक की स्थिति के साथ-साथ ट्रेन कहां रुकी है और उसकी पूरी अद्यतन स्थिति की जानकारी कंप्यूटर पर बैठे-बैठे देख सकता है। उसकी पूरी मॉनिटरिंग कर सकता है। पैनल के जरिए ट्रेन खुलने या स्टेशन आने के लिए ट्रैक की स्थिति पर निर्णय ले सकता है। पैनल बन जाने से दुर्घटना होने की संभावना काफी कम हो जाती है।

घटनास्थल : इसीमेन ट्रैक पर जाने वाली थी ट्रेन, जोड़ा गया क्रॉस ओवर प्वाइंट।