रांची | जिलेमें रविवार को मतदाता पुनरीक्षण के विशेष कैंप से गायब सात बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसकी अनुशंसा एसडीओ अमित कुमार ने की है। कैंप का जायजा लेने के दौरान कई जगहों पर बीएलओ नहीं मिले। उन्होंने छह बीएलओ को सस्पेंड करने और एक के खिलाफ मानदेय रोकने की अनुशंसा की है।