- Hindi News
- सोना 1000 रुपए लुढ़का, चांदी 1500 रुपए फिसली
सोना 1000 रुपए लुढ़का, चांदी 1500 रुपए फिसली
रांची |वैश्विक स्तरपर आई नरमी के बीच स्थानीय स्तर पर मांग काफी कमजोर रहने से बीते सप्ताह रांची सराफा बाजार में जेवराती सोना 1000 रुपए लुढ़कर रविवार को 26000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, जेवराती चांदी 1500 रुपए सस्ती होकर 39000 रुपए प्रति किलो पर टिकी रही। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत 1,228.20 डॉलर प्रति औंस रह गई, जो 15 जनवरी के बाद का निम्नतम स्तर है।