पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरसों तेल मंे आई नरमी सोया पाम ऑयल तेज

सरसों तेल मंे आई नरमी सोया पाम ऑयल तेज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | बीतेसप्ताह ऊंची कीमतों पर डिमांड घटने और फसल के करीब होने की वजह से सरसों तेल के भाव 20 रुपए प्रति टीन सस्ते हुए हैं। एक लीटर पाउच का दाम भी दो रुपए कम हुआ। दूसरी तरफ विदेशी बाजारों में आई तेजी और स्थानीय स्तर पर मांग निकलने से पाम और सोया ऑयल में तेजी का रुख रहा। ये 2 रुपए लीटर और 30 रुपए टीन (15 किलो)तक महंगे हो गए। तेल के प्रमुख कारोबारी कमल छापड़िया ने बताया कि सरकार द्वारा खाद्य तेलों में इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने जाने की संभावना पर भी पाम और सोया ऑयल के भाव चढ़े हैं। उन्होंने बताया कि अभी आगामी त्याहारों और लगन की मांग भी बढ़ी है। ऐसे में होली तक इनके भाव तेज रह सकते हैं। फिलहाल सरसों का फसल आने वाला है। ऐसे में सरसों के भाव में राहत संभव है। बीते सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस में सोया बीन तेल 1150 से 1220 रुपए टीन, पाम आॅयल 930 से 950 रुपए टीन सरसों तेल 1400 से 1540 रुपए प्रति टीन बिका। सरसों तेल 90 से 93 रुपए लीट और पाम ऑयल 57 से 62 रुपए लीटर तक बिका।