फुटबाॅल खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल
फुटबाॅल खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल
रांची|यू ड्रीममुंबई के द्वारा रांची के प्रतिभावान अंडर-15 फुटबाॅल खिलाड़ियों का चयन रविवार को बरियातू स्थित प्रस्तावित महात्मा गांधी स्टेडियम में किया गया जिसमें रांची के लगभग 200 से ऊपर खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों के चयन के उपरांत यू ड्रीम मुंबई द्वारा आस्ट्रेलियन प्रशिक्षक के मदद से खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन खिलाड़ियों को भारतीय टीम के लिए तैयार किया जाएगा।