बीआईटी मेसरा एथलेटिक्स मीट कल से
बीआईटी मेसरा एथलेटिक्स मीट कल से
रांची|रांचीविवि पालिटेक्निक अौर बीआईटी मेसरा रांची की वार्षिक एथलेटिक्स मीट 10 एवं 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य की मंत्री डॉ. लुइस मरांडी करेंगी। बीआईटी मेसरा के कुलपति डॉ. एमके मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड वेलफेयर विभाग के सचिव डॉ. राजीव अरुण एक्का होंगे।