- Hindi News
- जिंदल पैंथर ने जस्टिस सीसी को हरा जीता मैच
जिंदल पैंथर ने जस्टिस सीसी को हरा जीता मैच
हेहलस्पोर्टिंग के तत्वावधान में मंगलवार से ओटीसी मैदान में कार्तिक उरांव क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले मैच में जिंदल पैंथर ने जस्टिस सीसी को दो रनों से पराजित किया। जिंदल पैंथर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.4 ओवरों में 231 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से अंशु ने 79, रैना ने 38, अमृतेश्वर ने 33, विवेक ने 22 रन बनाए। जस्टिस के मुकेश, पवन श्रीकांत को दो-दो विकेट मिले। जवाब में जस्टिस की टीम 29.5 ओवरों में 229 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से श्रीकांत ने 144, पवन ने 27, आसिफ ने 22 रनों का योगदान किया। जिंदल पैंथर के प्रेम मुंडा को तीन, विवेक दीपक को दो-दो विकेट मिले।
श्रीकांत को मैन आॅफ मैच घोषित किया गया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन जेएससीए महासचिव राजेश वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर वंदी उरांव, सुशील उरांव, बी.बी. सिंह, अरुण उरांव, कैलाश सिंह देव, सी.डी. गुप्ता, बी.बी. गुप्ता, तपन गोराई, एन. भारती, दया सिंह, भ्रांति मिश्र, संजय मिश्रा, माणिक घोष, संजय श्रीवास्तव, अजय कुकरेती, महिपाल शर्मा, डॉ. दानिश खेस, अरुण श्रीवास्तव सहित खेलप्रेमी उपस्थित थे।