आर्यंस कोकर 378 रनों पर सिमटी
रांची|रांची जिलाक्रिकेट संघ के तत्वावधान में रविवार से खेले जा रहे आरोही कप बी डिवीजन क्रिकेट फाइनल मैच के पहले दिन आर्यंस कोकर की टीम 378 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से शोभित ने शानदार 100 रनों की शतकीय पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों में शुभम ने 82, सिद्धार्थ ने 60, रविकांत ने 27, अक्षय ने 26 रनों का योगदान किया। ओरमांझी सीसी के अमित विनीत को चार-चार विकेट मिले।