झारखंड महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में
रांची| केरलमें चल रहे 35वीं राष्ट्रीय खेलों की महिला हॉकी स्पर्धा में झारखंड ने महाराष्ट्र को 5-2 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। झारखंड की ओर से सरिता लकड़ा, विनिता खेस, रजनी सोरेंग, अणिमा मिंज, कांति प्रधान ने एक-एक गोल किया। झारखंड पुरुष टीम ने सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। झारखंड टीम के प्रदर्शन पर हॉकी झारखंड के चेयरमैन, अध्यक्ष, महासचिव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है।
35वां नेशनल गेम्स केरल