पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झारखंड राज्य कबड्डी चैंपियन 27 मार्च से

झारखंड राज्य कबड्डी चैंपियन 27 मार्च से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | झारखंडराज्य महिला-पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप 27 से 29 मार्च तक रांची में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड महिला-पुरुष टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम अप्रैल माह में होने वाली राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी। झारखंड राज्य कबड्डी संघ की रविवार को संघ कार्यालय में अध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष सीनियर, जूनियर एवं सबजूनियर राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके अलावा राज्य में कबड्डी के विकास को लेकर समय-समय पर विभिन्न जिलों में कार्यशाला आयोजित किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संघ के पदाधिकारी के अलावा गुमला, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, गोड्डा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, रांची, सिमडेगा, गढ़वा, खूंटी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से संघ के महासचिव संजय कुमार झा, प्रो. अरुण सिंह, अंगद सिंह, मनोज कुमार, मो. सरफराज, सिकंदर साहू, हरीश कुमार, उमेश कुमार दास, संतोष प्रसाद, विरवल लोहरा उपस्थित थे।