पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प. सिंहभूम जमशेदपुर फाइनल में

प. सिंहभूम जमशेदपुर फाइनल में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| पश्चिमसिंहभूम और जमशेदपुर की टीमें अंतर जिला अंडर 19 महिला क्रिकेट के फाइनल में पहुंच गई है। चाईबासा में बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में प. सिंहभूम ने रांची को एक रोमांचक मैच में 13 रनों से जबकि दूसरे सेमीफाइनल में जमशेदपुर ने सिमडेगा को एकतरफा मुकाबला में 10 विकटों से पराजित कर दिया। पहले सेमीफाइनल में प. सिंहभूम के बल्लेबाजों ने निर्घारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए। दूसरे सेमीफाइनल मैच में जमशेदपुर की टीम ने सिमडेगा को 10 विकटो से पराजित किया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिमडेगा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरो में आठ विकेट खोकर 74 रन बनाए। जीत के लिए 75 रनों का पीछा करते उतरी जमशेदपुर की टीम मात्र 7.5 ओवरो में बिना कोई विकेट खोए 75 रन बनाए और लक्ष्य को असानी से प्राप्त कर लिया।