- Hindi News
- युवती से मोबाइल छिनते तीन गिरफ्तार, बाइक जब्त
युवती से मोबाइल छिनते तीन गिरफ्तार, बाइक जब्त
रांची| लालपुरथाना क्षेत्र के पीस रोड में शाम 7 बजे तीन युवकों ने दो युवतियों से मोबाइल छीनने की कोशिश की। एक का मोबाइल छीन लिया। दूसरी युवती का पर्स छीनने के क्रम में आसपास के लोग इक्कठा हो गए और युवकों को दबोच लिया। इस बीच तीसरा युवक जो अपाचे बाइक पर सवार था, भागने लगा। भागने के क्रम में वह एक गेट से टकराकर गिर गया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बाइक (बीआर-39-एन-5470) जब्त कर लिया है।