पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति धराया

दो किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति धराया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | हटियास्टेशन पर हटिया-पटना एक्सप्रेस के जनरल बोगी से एक व्यक्ति को दो किलो गांजा के साथ एंटी ड्रगिंग टीम और जीआरपी ने मिलकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार संतोष साह बिहार के आरा जिले का निवासी है। आरोपी को हटिया जीआरपी के हवाले कर दिया गया है। जीआरपी थाना, हटिया में संतोष पर मामला दर्ज किया गया है। बरामद गांजे की कीमत 16 से 17 हजार रुपए है। एंटी ड्रगिंग टीम में इंस्पेक्टर उमेश कुमार सिंह, रवि शंकर, जगदीश, मनोज साहा थे।