पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचआईएल : रांची रेज ने यूपी विजार्ड्स को 1 0 से हराया

एचआईएल : रांची रेज ने यूपी विजार्ड्स को 1-0 से हराया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | हॉकीइंडिया लीग में धौनी की टीम रांची रेज ने रविवार शाम कड़े मुकाबले में यूपी विजार्ड्स को 1-0 से हरा दिया। एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैच के 18वें मिनट में रांची रेज के कप्तान एश्ले जैक्सन ने गोल दागा। इस जीत के बाद रांची के 24 अंक हो गए हैं और यह अंकतालिका में दूसरे स्थान पर कायम है। पहले स्थान पर पंजाब वॉरियर्स है। रांची का अगला मुकाबला मंगलवार को पंजाब वॉरियर्स से ही होगा।