पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्लीमें जो कुछ ह

दिल्लीमें जो कुछ ह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ये आकाशवाणी है

आकाशवाणीकेंद्रों की संख्या देश में बढ़ी है, लेकिन गुणवत्ता में ह्रास हुआ है। नए आलेख के बदले वर्षों पुरानी रिकॉर्डिंग का पुनर्प्रसारण हो रहा है। स्टाफ की कमी है और कैजुअलों के द्वारा किसी तरह गाड़ी की खिंचाई हो रही है। अफसर बढ़े हैं। कर्मचारी घटे हैं। यांत्रिक गड़बड़ी से कार्यक्रम रद्द कर फीलर बजाए जाते हैं। प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ के साथ ही श्रोताओं के लिए उनके मन लायक बातें, कार्यक्रम भी प्रसारित किए जाएं।

डॉ.बच्चन पाठक ‘सलिल’, आदित्यपुर, जमशेदपुर से...


दिल्लीमें जो कुछ हुआ पूरे हिंदुस्तान ने देखा, यदि चुनावी सर्वे को सच माना जाए तो यह साफ होगा कि हिंदुस्तान में मोदी के विकल्प के रूप में केजरीवाल को जनता स्वीकार करने से परहेज नहीं करेगी। दाद देनी होगी केजरीवाल की, ‘आम आदमी पार्टी” की इतनी जलालत, जिल्लतों के प्रहारों के बावजूद पूरे हिंदुस्तान को आईना दिखा दिया कि महज उनचास दिनों में दिल्ली वाले के दिल को कैसे जीता, जिसे हराने के लिए सभी कद्दावर नेता कूद पड़े। यदि केजरीवाल हार भी जाएं, यदि आम आदमी पार्टी की सरकार भी बने फिर भी इस दल ने करोड़ों हिंदुस्तानियों को सोचने पर विवश तो कर ही दिया है।

संतोषकुमार, आश्रम कॉलोनी, आदित्यपुर से...

हमें लिखें

आपभी हमें पत्र लिखें। हमारा पता है- दैनिकभास्कर, 601-602,पंचवटी टावर हरमू रोड, रांची या ई-मेल भी कर सकते हैं- edit.letter@dbcorp.in