- Hindi News
- किसी भी हाल में विस्थापितों को रातू में बसाने नहीं देंगे : 12 पड़हा
किसी भी हाल में विस्थापितों को रातू में बसाने नहीं देंगे : 12 पड़हा
रातू| रांचीके इस्लामनगर नागा बाबा खटाल के विस्थापितों को हेहल के करम इंद जतरा टुंगरी में किसी भी हाल में बसाने नहीं देंगे। यहां वर्षों से ग्रामीणों और 12 पड़हा के लोगों द्वारा करम इंद जतरा मनाया जाता रहा है, जो अब भी चल रहा है। ये बातें सरना धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने कही। वे रविवार को हेहल के इंद जतरा टोंगरी में आयोजित 12 पड़हा की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की संस्कृति को मिटाने के लिए प्रशासन यह साजिश रहा है। ग्राम प्रधान दीपक तिर्की ने कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा बनाई गई संस्कृति को किसी भी हाल में खत्म नहीं होने देंगे, करम इंद जतरा टोंगरी में इस्लामनगर नागा बाबा खटाल के विस्थापितों को किसी भी हाल में बसने नहीं दिया जाएगा। बैठक में प्रकाश उरांव, सामू टोप्पो, रमेश उरांव, ज्योति देवी, रामनंदन महतो, प्रदीप महतो, बासुदेव महतो, राजेंद्र, तुलसी उरांव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
हेहल के करम इंद जतरा टुंगरी में बैठक के बाद नारेबाजी करते लोग।