भूतपूर्व सैनिकों को मिला सम्मान
रांची|सिल्ली केबनसिया गांव में प्रतिवर्ष की भांति रविवार को कारगिल मेला लगा। यह मेला प्रतिवर्ष कारगिल युद्ध में साहसिक पराक्रम दिखाने वाले शहीदों योद्धाओं की याद में लगाया जाता है। आयोजन कमेटी की ओर से आसपास के दुखहरण मुंडा, जयराम सिंह, श्यामलाल महतो, चैतन्य महतो, घनश्याम महतो, बिगन महतो, दीपक साहू, कुलदीप साहू, सुषांत कुमार सिंह, बहादुर सिंह मुंडा, रंगलाल बड़ाईक सूर्यकांत आदि 31 भूतपूर्व सैनिकों को मुखिया नारायण सिंह मुंडा और पंसस शैव्या देवी ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मेले में कृषि प्रदर्शनी, टुसू मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिता भी हुई। आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष अरविंद साहू, उपाध्यक्ष सुचांद महतो, कोषाध्यक्ष भीम सिंह मुंडा आदि का योगदान रहा।