आजसू केंद्रीय सभा की बैठक आज
रांची | आजसूपार्टी के केंद्रीय सभा की बैठक सोमवार को पतरातू थर्मल पावर मैदान में आयोजित की गई है। सुबह दस बजे से होनेवाली इस बैठक में पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो के अलावा सभी केंद्रीय समिति के सदस्य, जिला, प्रखंड और अनुषंगी इकाइयों के अध्यक्ष भाग लेंगे। यह जानकारी प्रवक्ता देवशरण भगत ने दी।