पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ मोर्चा की बैठक

भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ मोर्चा की बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | सदस्यताअभियान को लेकर भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों और मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को पार्टी मुख्यालय में संपन्न हुई। बैठक में किसान मोर्चा, पर्यटन प्रकोष्ठ, शिक्षा प्रकोष्ठ वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश संगठन महामंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी में शामिल कराने का प्रयास करें। बैठक में तय किया गया कि किसान मोर्चा पांच लाख, शिक्षा प्रकोष्ठ एक लाख, पर्यटन और वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ 25 हजार लोगों को पार्टी के साथ जोड़ेंगे। बैठक में ओमप्रकाश सिंह, प्रेम वर्मा, मुकेश सिन्हा, सतीश कुमार, बलदेव शास्त्री, विजयनाथ झा, सपन भगत, महेश शर्मा, संजय सिंह सहित कई नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे। यह जानकारी पार्टी प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने दी।