पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला खिलाड़ियों का चयन 14 फरवरी से

महिला खिलाड़ियों का चयन 14 फरवरी से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला खिलाड़ियों का चयन 14 फरवरी से

रांची | मेगास्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स होटवार रांची में आगामी 19 से 22 फरवरी तक आयोजित होगी। राष्ट्रीय महिला बास्केटबाॅल, जिम्नास्टिक, तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राज्य की महिला खिलाड़ियों का चयन 14 एवं 15 फरवरी को मेगा स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स होटवार रांची में आयोजित की जा रही है। साझा के सहायक प्रशासक सरवर इमाम ने बताया कि चयन में भाग लेने वाली खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था खेल छात्रावास में की गई है। गणपत राय इंडोर स्टेडियम में बास्केटबाॅल, हरिवंश राय टाना भगत इंडोर स्टेडियम में जिम्नास्टिक एवं वीर बुद्धू भगत एक्वाटिक स्टेडियम में तैराकी का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में 15 वर्ष से ऊपर की खिलाड़ी भाग ले सकती हैं।