- Hindi News
- मसूर दाल 150 रुपए क्विंटल तक नरम, अरहर में तेजी का रुख
मसूर दाल 150 रुपए क्विंटल तक नरम, अरहर में तेजी का रुख
रांची| इसवर्ष देश में अरहर की फसल कमजोर रहने से ऊपर की मंडियों(आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश) में भाव चढ़े हुए हैं। इस कारण आवक महंगी पड़ने से स्थानीय जिंस मंडी में अरहर दाल में तेजी का रुख है। यह पिछले दो से तीन दिनों में 100 रुपए क्विंटल तक तेज हुई है। दूसरी तरफ होली के आसपास मसूर की नई फसल आएगी। इस कारण मसूर दाल के भाव 150 रुपए तक नरम हुए हैं। अन्य दालों के भाव स्थिर हैं। कारोबारियों का कहना है कि होली के बाद ही प्रमुख दालों में नरमी की उम्मीद की जा सकती है। मंगलवार को पंडरा में फाइन मूंग दाल 10,300 से 10,500 रुपए, फाइन मसूर दाल 6900 से 7000 रुपए, फाइन अरहर दाल 7900 से 8000, फाइन उड़द दाल 7600 से 7700 रुपए प्रति क्विंटल बिकी।