- Hindi News
- रेड कॉरिडोर की शूटिंग में दिखा जंगल और पहाड़ का जीवन
रेड कॉरिडोर की शूटिंग में दिखा जंगल और पहाड़ का जीवन
देशके दूसरे राज्यों में जब कभी झारखंड का जिक्र छिड़ता है, नक्सलियों की क्रूर वारदातें जेहन में घूम जाती हैं। जबकि यहां के जंगलों और पहाड़ों में रहकर जिंदगी बसर करने वाले ग्रामीण दूसरी ही तस्वीर पेश करते हैं। लेकिन हकीकत क्या है, इसे बताने जा रही है, राघवेश अस्थाना की फिल्म रेड कॉरिडोर। पिछले दिनों इसकी शूटिंग राज्य के कई इलाकों में की गई। फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे राज सिंह ने बताया कि फिल्म में अच्छाई और बुराई के बीच की कशमकश और विवाद संघर्ष को दिखाया गया है। राज सिंह ने फिल्म के लिए एक गाने भी लिखे हैं, जिसके बोल नागपुरी हैं। इसकी आवाज भी उन्होंने ही दी है।
इनकीहै भूमिका : सावधानइंिडया के सुशांत सिंह ने प्रकाश का किरदार निभाया है। वहीं, राज सिंह ने सोमू का, आशीमा थापर कुमुद, धीरोत्तम दत्त चटर्जी डॉक्टर, विद्या सिन्हा डॉक्टर की प|ी, राजदीप सिकदर इंस्पेक्टर और राहुल रंजन मदन बने हैं।
नक्सली का किरदार निभाते राज।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस से मिले सहयोग की फिल्म यूनिट ने तारीफ की। राज ने बताया कि नक्सली समस्याओं पर बनी फिल्म लोगों को जरूर पसंद आएगी। हिंदी के अलावा फिल्म के संवाद में नागपुरी का भी प्रयोग है। स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिला। दुमका के राहुल रंजन भी इसमें नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल ने इस फिल्म में काफी बढ़िया काम किया है। झारखंड के कई कलाकार मुंबई में रहकर काम कर रहे हैं। फिल्म के कुछ सीन में और भी स्थानीय कलाकारो को मौका मिला है।
तपता सूरज लाल हुआ है, जमीं हुई है लाल रे, अब जो इसपे नजर फिराई, बन जाएंगे काल रे।
रांची-खूंटी रोड स्थित एक गांव के पास हुई फिल्म की शूटिंग।
राज इससे पहले रणवीर िसंह, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म गुंडे में काम चुके हैं। वहीं क्रॉक में इमरान हाशमी के साथ नजर आए थे। उन्होंने बताया कि झारखंड के लोग बेहद सरल और मिलनसार हैं। रांची आसपास, पतरातू खूंटी के कई लोकेशनों पर शूर्टिंग के दौरान सभी का सहयोग मिला।