पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झाविमो के साथ विधायकों ने किया धोखा : प्रभुदयाल

झाविमो के साथ विधायकों ने किया धोखा : प्रभुदयाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झाविमोके टिकट पर विधायक बनने वाले चारों विधायकों ने पार्टी के साथ धोखा किया है। धोखा देनेवाले विधायकों को जनता देख रही है। उनका असली चेहरा सबके सामने चुका है। भाजपा की खरीद-फरोख्त की राजनीति से भी जनता वाकिफ हो गई है। ये बातें झाविमो के जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक ने कही। वे मंगलवार को झाविमो कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रवीण सिंह के पार्टी छोड़ने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़नेवाला है। उनके पार्टी छोड़ने से अन्य कार्यकर्ताओं में हर्ष है।

नवीन जायसवाल को जनता ने जेवीएम के टिकट पर भाजपा के खिलाफ जिताया है। जायसवाल अपने स्वार्थ के कारण भाजपा की गोद में बैठने की बात कह रहे हैं। यह कैसी राजनीति है। जब आजसू ने भाजपा से समझौता कर लिया, तो झाविमो बुरे वक्त में उन्हें टिकट दिया। हटिया विधानसभा की जनता झाविमो को वोट दी, जिसे जायसवाल की जीत हुई।