- Hindi News
- बेरियाट्रिक सर्जरी से कम कर सकते हैं मोटापा : डॉ. रमेश
बेरियाट्रिक सर्जरी से कम कर सकते हैं मोटापा : डॉ. रमेश
आधुनिक सुविधाओं के साथ योर डेंटल क्लिनिक का उद्घाटन
बेरियाट्रिकसर्जरी से मोटापा कम किया जा सकता है। मोटापा के इलाज के लिए लोगों को बड़े शहर का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब झारखंड में यह सुविधा भगवान महावीर मेडिका सुपरस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल रांची में उपलब्ध है। उक्त बातें मेडिका संस्थान के सर्जन डॉ. मेजर रमेश दास ने कही। डॉ. रमेश मंगलवार को मेडिका हॉस्पिटल के सभागार में प्रेस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब झारखंड के लोगों को मोटापा घटाने के लिए बड़े शहर जाना नहीं पड़ेगा। बड़े शहरों में जहां बेरियाट्रिक सर्जरी पर पांच से छह लाख रुपए खर्च वहन करना पड़ता, वहीं मेडिका में दो से ढाई लाख रुपए में काम चल जाएगा। मोटापा के कारण कई प्रकार की बीमारियां होती हैं। डायबिटीज, स्ट्रोक्स और डिप्रेशन के साथ साथ मोटापे का खतरा बढ़ता जा रहा है।
दोतरह से होती बेरियाट्रिक सर्जरी
मोटापाएक ऐसी बीमारी है, जो जीवन के अंत काल तक रहती है। यह बीमारी शरीर में जरूरत से ज्यादा चर्बी जमा होने के कारण होती है। बेरियाट्रिक सर्जरी आमतौर पर दो तरह से की जाती है। पहला गेस्ट्रिक बाईपास और दूसरा स्लीव गेस्ट्रोक्टॉमी से। मेडिका में गिरिडीह निवासी विवेकानंद का बेरियाट्रिक सर्जरी कर मोटापा घटाया गया है। एक दो दिन में उन्हें अस्पताल से छोड़ दिया जाएगा। डॉ. दास ने मोटापे से होनेवाले खतरे के बारे में विशेष जानकारी दी।
मरीज की सर्जरी करने के बाद डॉ. मेजर रमेश दास।