- Hindi News
- छात्र आकाश की हत्या के पांच आरोपियों का सरेंडर
छात्र आकाश की हत्या के पांच आरोपियों का सरेंडर
पुंदागके ऋृषव नगर के छात्र आकाश कुमार सिन्हा की हत्या में शामिल पांच आरोपियों विनीत कुमार उर्फ बिट्टू, विशाल कुमार, विकास उर्फ विक्की, अविनाश कुमार साव और सुधांशु शेखर ने मंगलवार को सरेंडर कर दिया। न्यायिक दंडाधिकारी फहीम किरमानी की कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लेकर 24 फरवरी तक के लिए जेल भेज दिया। अदालत ने पांचों की जमानत याचिका खारिज कर दी। पांचों आरोपियों के खिलाफ नगड़ी थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
जांचसे जगा विश्वास : आकाशके पिता अशोक कुमार सिन्हा का कहना है कि उसकी हत्या पिछले साल 17 मार्च को हुई थी। लगभग एक साल के बाद पुलिस की जांच दबिश पर पांचों आरोपियों ने सरेंडर किया। आकाश के पिता अशोक सिन्हा और उनकी प|ी अंजली सिन्हा घटना के दिन से ही कह रहे थे कि बेटे की मौत पानी में डूबने से नहीं हुई थी, बल्कि उसकी हत्या की गई है। कोर्ट परिसर में रो रहे थे आरोपी के परिजन : सिविल कोर्ट परिसर में सरेंडर करने आए पांचों आरोपियों के परिजन भी पहुंचे थे। अपने बेटे को जेल जाते देख मां-बाप और भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल था। डीएसपीने जांच में दिखाई तेजी : ग्रामीणडीएसपी नवल शर्मा ने मामले की जांच पारदर्शीता के साथ पूरी की। डीएसपी स्वयं धुर्वा डैम में घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिस जगह पर छात्र के डूबने की बात कही जा रही थी, वहां पानी में जाकर गहराई नापी इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि छात्र की मौत पानी में डूबने से नहीं हुई है। क्योंकि जहां डूबने की बात कही गई थी वहां तीन फीट से अधिक पानी नहीं है। आरोपियों के बयान और घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान से पता चला कि छात्र की डूबने से मौत नहीं हुई है।
सुधांशु
अविनाश
विशाल
विनित
विकास