- Hindi News
- यौन उत्पीड़न के आरोपी सुनील यामिनी को जेल
यौन उत्पीड़न के आरोपी सुनील यामिनी को जेल
रांची| यौनउत्पीड़न के आरोप में पटना के निवासी सुनील कुमार सिंह और नालंदा की यामिनी शर्मा को पुलिस ने जेल भेज दिया। इससे पहले इन्हें न्यायिक दंडाधिकारी एसडी त्रिपाठी की अदालत में पेश किया गया। दोनों के खिलाफ पुलिस ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि सुनील ब्यूटी क्वीन बनाने का सपना दिखाकर युवतियों का यौन उत्पीड़न करता था। वह यामिनी के साथ मिलकर दो साल से रांची में ऐसा कर रहा था। डीएसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि आरोपी वैसी युवतियों को अपना शिकार बनाता था, जिनके माता-पिता जीवित नहीं हैं या फिर उसकी माली हालत ठीक नहीं है। सुनील ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह युवतियों को झांसे में लेता था। सुनील की सहयोगी यामिनी युवतियों से संपर्क करती थी। उन्हें फंसाने के लिए दिखावटी इंटरव्यू किए जाते थे। इस क्रम में सुनील युवतियों के साथ गलत तरीके से पेश आता था।