पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| लोअरबाजार थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी फिरोज अंसारी को गिरफ्तार किया है। वह रोस्पा टावर के निकट बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी रणधीर कुमार ने छापा मारकर आरोपी फिरोज को गिरफ्तार किया। उसकी दुकान से एक होंडा की बाइक और एक सीबीजेड जब्त किया है। दोनों बाइक चोरी की बताई गई है। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी शेरू फरार हो गया। वह हाल ही में जेल से छूटा है। उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी फिरोज ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि चोरी की मोटरसाइकिल का पार्ट्स खोलकर दूसरे मोटरसाइकिल में फिट कर पैसा बना लेता था। उसने कितनी बाइक की चोरी का पार्ट्स बेचा है, पूछताछ की जा रही है।