पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केरोसिन के थोक विक्रेता का लाइसेंस सस्पेंड

केरोसिन के थोक विक्रेता का लाइसेंस सस्पेंड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| केरोसिनका खुले बाजार में कालाबाजारी करनेवाला थोक विक्रेता बेड़ो के मेसर्स लकड़ा इंटरप्राइजेज के लाइसेंस को उपायुक्त विनय कुमार चौबे ने सस्पेंड कर दिया है। विक्रेता पर हजारों लीटर केरोसिन का हेराफेरी कर कालाबाजारी करने का आरोप लगा था। मामले की जांच के लिए प्रशासन ने डीएसओ मनोज कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित कर जांच कराई, तो शिकायत की पुष्टि हुई। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

टीम में बेड़ो और तमाड़ के बीएसओ शामिल थे। जांच के क्रम में थोक विक्रेता के खिलाफ कई मामले प्रमाणित हुए। इससे यह पता चलता है कि वह लंबे समय से केरोसिन के हॉकरों को देकर खुले में बेच रहा था। उसके पास तेल का भंडारण क्षमता 15 हजार लीटर है। जबकि उसके भंडार पंजी में 19 हजार 653 लीटर तेल रखने का रिकाॅर्ड मेंटेन किया है। यह सभी मामला 2014 का है। जांच से पता चलता है कि थोक विक्रेता द्वारा मनमाने तरीके से व्यापार का संचालन करने, लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किया है। भूमिगत टंकी को सील करने के बाद उसका सीट का टूटा होना यह गंभीर अपराध है।