असम राइफल्स के जवान के खिलाफ केस
रांची| शादीका झांसा देकर बिष्टुपुर की युवती से यौन शोषण करने के मामले में धुर्वा निवासी असम राइफल्स के जवान मनोज कुमार साह समेत उसके घरवालों के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद युवती को कुछ लोगों ने मंगलवार को केस उठाने की धमकी दी है। पीड़िता के अनुसार मंगलवार की देर रात चार- पांच लोग उसके घर पहुंचे और केस उठाने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, मनोज कुमार साह की शादी की तैयारी चल रही है। 15 फरवरी को तिलकोत्सव है। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता के अनुसार नौ वर्षों मनोज के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।