पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीवन बीमा कार्यालय के समक्ष खाना बनाएंगे 20 हजार बीमा एजेंट

जीवन बीमा कार्यालय के समक्ष खाना बनाएंगे 20 हजार बीमा एजेंट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| भारतीयजीवन बीमा से जुड़े झारखंड के 20 हजार से अधिक एजेंट 14 फरवरी को काम करेंगे और ही उस दिन प्रीमियम जमा करेंगे। इतना ही नहीं उस दिन बीमा निगम कार्यालयों के समक्ष खाना भी पकाएंगे। अगर सरकार ने उनकी मांगें पूरी नहीं की, तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। अपनी 19 सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री को पत्र लिखे हैं। फेडरेशन के अध्यक्ष देवशरण शुक्ला और महासचिव एस गजपति राव द्वारा लिखे गए पत्र में बीमा अधिनियम 1936 की धारा 44 को पुन बहाल करने, पॉलिसियों की परिपक्वता राशि पर की जानेवाली आयकर कटौती को वापस लेने, बीमाधारकों के बोनस में बढ़ोतरी और सेवाओं को बेहतर करने, विलासितापूर्ण व्यवस्था पर होनेवाली फिजूलखर्ची रोकने, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने और जल्द से जल्द नई बीमा योजनाएं बाजार में लाने की मांग की है।