पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरुदेव कंस्ट्रक्शन और मेकॉन जीते

गुरुदेव कंस्ट्रक्शन और मेकॉन जीते

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुदेव कंस्ट्रक्शन और मेकॉन जीते

रांची| रांचीएवं चाईबासा में खेले जा रहे जेएससीए अंतर संस्थान क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को गुरुदेव कंस्ट्रक्शन एवं मेकॉन की टीमों ने अपने-अपने मैच जीत कर पूरे अंक अर्जित किए। रांची में खेले गए मैच में मेकॉन ने सीकेपी सेरसा को 192 रनों से पराजित किया। जबकि चाईबासा में खेले गए मैच में गुरुदेव कंस्ट्रक्शन ने पवन ऑटो को 147 रनों से हराया। संक्षिप्त स्कोर मेकॉन 291/7 (विजय कुमार जैना 86, गुलरेज हसन 55, नाजिम सिद्दीकी 36), सीकेपी सेरसा 99/10 (एसपी गौतम 28, गुरजीत 25)। गुरुदेव कंस्ट्रक्शन 298/10 (राकेश 102, आशुतोष 88, चिरंजीवी 36, सम्राट 23), पवन ऑटो 151/10 (अभिलाष 50, अमरदीप 27, मयंक 24, आयुष 19, मायाशंकर 4 पर 45, चिरंजीवी 3 पर 26, गगन 2 पर 31, रवि 1 पर 15)।